फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deadbody of child found in drum

घर से गायब हुए बालक का खंडहर में रखे ड्रम में मिला शव, परिजनों में कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
deadbody of child found in drum
स्वार। नगर में रहस्यमय ढंग से लापता छह वर्षीय बालक का शव एक खंडहर में रखे ड्रम में बरामद हुआ है। शव पॉलीथिन में लिपटा हुआ था और शरीर पर धारदार हथियार के जख्म हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चक निवासी मोहम्मद वसी का छह वर्षीय बेटा अरहान गुरुवार की शाम छह बजे घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई गई। शुक्रवार की को बालक को इधर-उधर तलाश किया जा रहा था तो देर शाम मोहल्ले में एक खंडहर में रखे एक ड्रम में पॉलीथिन में लिपटी हुई कुछ वस्तु दिखाई दी। जब लोगों ने उसे निकालकर देखा तो उसमें शव लिटा हुआ था। सूचना मिलने पर कोतवाल हरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बालक के शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह वार थे और शव क्षत विक्षत था। बताया जाता है कि जिस ड्रम में शव मिला वह ड्रम भी पीड़ित के रिश्तेदार का है। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया है। सूचना पर सीओ श्रीकांत प्रजापति भी सीएचसी पहुंच गए। शव का पंचनामा भरा जा रहा है। इस बीच शव देखकर मृतक के परिजनों का रोते -रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed