{"_id":"6059aab38ebc3ee61f0590fe","slug":"dead-body-of-a-man-and-woman-found-on-railway-track-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और एक पुरुष के शव, पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और एक पुरुष के शव, पहचान में जुटी पुलिस
Tue, 23 Mar 2021 11:30 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ और जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर जिले में काठगोदाम रेलवे लाईन पर केमरी के पास ट्रैक पर एक महिला और पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की उम्र 30-32 साल के आसपास है। पहनावे से महिला शादीशुदा लग रही है। दोनों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
बताया गया कि पुरुष के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में केएमएस (KMS) लिखा हुआ है। उसके पास एक मोबाइल मिला है, जिसके आधार पर केमरी पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
रेलवे के की मैन ने मंगलवार सुबह 7.30 बजे घटना के बारे में आलाधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर हत्या।