{"_id":"61bf7a4a49e56d492a6c0909","slug":"date-of-birth-must-for-vaccination-rampur-news-mbd413216953","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए जन्मतिथि अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए जन्मतिथि अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए जन्मतिथि युक्त पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी। केंद्र सरकार ने कोविड रजिस्ट्रेशन पोर्टल में नए फीचर जोड़े हैं। इसमें जन्मतिथि सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पहली डोज लगाते समय जिस पहचान पत्र का उपयोग किया गया था, अब उसी पहचान पत्र का उपयोग दूसरी डोज लगाते समय करना होगा। नई व्यवस्था के तहत कोई भी शख्स पहचान पत्र बदलकर कोरोनारोधी टीका नहीं लगवा पाएगा। कोविड टीकाकरण कराने के लिए अभी तक जन्म का वर्ष मांगा जाता था। पहचान पत्र के तौर पर एक आईडी और मोबाइल नंबर देना होता था। कई बार लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए बगैर आईडी के केंद्र पहुंच जाते थे। इसमें सिर्फ पहली डोज लगवाने के बाद मिले प्रमाण पत्र के पंजीकरण नंबर की ही जरूरत होती थी। इसी पंजीकरण के आधार पर ही दूसरी डोज लग जाती थी। इससे कई बार ऐसे लोगों के पास संदेश प्रेषित हो जाता था, जिसे दूसरी डोज नहीं लगी, लेकिन उसे डोज लगने का मैसेज प्राप्त हो जाता था।
अब इसी आशंका को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं। अब दोनों डोज लगवाते समय जन्मतिथि पूछी जाएगी। वहीं, पहचान पत्र प्रयोग में लाया जाएगा, जिसमें जन्मतिथि लिखी होगी। इसके अलावा अब पहले और दूसरी डोज के बीच पहचान पत्र बदल नहीं सकेंगे। इतना ही नहीं लाभार्थी मोबाइल नंबर भी नहीं बदल सकेंगे। मोबाइल नंबर को बदलने के लिए पोर्टल पर रिक्वेस्ट करना होगा।