{"_id":"b58253d0b58a472db47c091db5edd4df","slug":"dasahra-utsav-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूर हुआ दशानन का गुरूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूर हुआ दशानन का गुरूर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में गुरुवार को विजयादशमी पर प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। नगर में तीन स्थानों पर हो रहे रामलीला मंचन में रावण वध और दहन के साथ ही बन्नू बिरादरी की ओर से भी रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण वध के साथ ही हर ओर प्रभु श्रीराम की जय-जयकार हुई।
कोसी रामलीला मैदान पर प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद रावण पुतले का दहन कर आतिशबाजी की गई। हर ओर प्रभु श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। मुख्य अतिथि डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी और दिलीप सक्सेना ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। सभी लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
रामलीला मैदान में मेले का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नवल किशोर खंडेलवाल, शिव हरि गर्ग, पंडित रामभरोसे लाल शर्मा, राकेश कुमार जैन, सुदर्शन गुप्ता, विष्णु सरन, वीरेंद्र कुमार, हरीश चंद्र अग्रवाल, सुनील कुमार गोयल, डा. अजय कुमार अग्रवाल, ईश्वर सरन अग्रवाल, दिनेश कुमार, अरविंद कुमार अग्रवाल, अरुण कुमार, रामप्रताप, मनोज कुमार, गोपाल शर्मा, संजय अग्रवाल, अनिल कुमार चौरसिया, श्याम कृष्ण शर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ज्वालानगर में भी गुरुवार को अहिरावण वध के बाद रावण वध और दहन किया गया। मुख्य अतिथि श्याम लाल ने प्रभु श्रीराम का पूजन कर उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अशोक सक्सेना, तेजवीर सिंह यादव, मुकुल अग्रवाल, छत्रपाल यादव, सुरेश लाला, राजू शर्मा, अनुज सक्सेना, प्रेमपाल यादव, अवधेश शर्मा, प्रमोद मौजूद रहे।
सिविल लाइंस में भी गुरुवार को ही रावण दहन किया गया। पिछले कई साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब तीनों स्थानों पर हो रहे रामलीला मंचन में एक ही दिन में रावण दहन और मेले का आयोजन किया गया। इससे पहले मेघनाद वध की लीला का मंचन भी किया गया।
इस दौरान रामस्वरूप बांगा, राधाकिशन सिडाना, बालकिशन आहूजा, महेश कुमार जुनेजा, राकेश कुमार जुनेजा, अनिल अरोड़ा, सतीश चंद्र भाटिया, पवन बांगा, नवीन भाटिया, राजेंद्र सिडाना, डिक्की आनंद, श्यामसुंदर बांगा, राकेश कुमार शर्मा, दीपक गोयल, संजीव कपूर, कश्मीर सिंह, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
वहीं, बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से भी रावण दहन का आयोजन किया गया। इससे पहले दशहरा जुलूस निकाला गया। दशहरा जुलूस शास्त्री नगर से तोपखाना रोड, मछली बाजार, फर्राशखाना, सर्राफा बाजार, मिस्टन गंज, सराय गेट होते हुए रामलीला मैदान से शास्त्री नगर पहुंचा। इस दौरान रमेश चंद्र अरोड़ा, विनोद कोहली, कपिल, संजय नरुला, गुरुप्रीत सिंह, राजू भाटिया, अशोक, हिमांशु, जुगेश अरोरा, रमेश नरुला, ओपी भाटिया आदि मौजूद रहे।