फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   danger of flood

पहाड़ों पर हो रही बारिश से रामपुर में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
danger of flood
रामपुर। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से रामपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, अभी नदियों का जलस्तर काफी कम है, लेकिन सतर्कता के मद्देनजर सिंचाई विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसमें लोगों से नदियों के पास न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। लिहाजा, जलाशयों से मैदानी इलाकों से गुजरने वाली नदियों में पानी छोड़ा जा सकता है। रामपुर की बात की जाए तो कोसी नदी, पीलाखार नदी एवं रामगंगा नदी में अधिक पानी आता है। शनिवार को कोसी नदी में करीब दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है। हालांकि, अभी जलस्तर काफी कम है और फिलहाल बाढ़ आने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी सिंचाई विभाग की ओर से नदी किनारे के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की है कि वे नदियों के किनारे न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed