फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   daketi ke virodh me yuwati ko goli maari

बैरूआ में डकैती, विरोध पर युवती को गोली मारी

Sat, 25 Nov 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
daketi ke virodh me yuwati ko goli maari
सैफनी के बैरुआ गांव में किसान मुनाजिर के घर हुई डकैती के बाद मौजूद परिजन।
बैरुआ गांव में छह सशस्त्र बदमाशों ने एक किसान के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर से बीस हजार की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवर व सामान लूट लिया। इस दौरान किसान की बेटी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। परिजनों को धमकाते हुए जंगल में फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। सैफनी चौकी क्षेत्र के बैरुआ गांव निवासी मुनाजिर का कहना है कि गुरुवार रात उसके परिवार के कुछ सदस्य कमरों में थे।
विज्ञापन


जबकि कुछ सदस्य बरामदे में सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब एक बजे उसके घर में छह सशस्त्र बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में घुसते ही बिजली के बल्ब उतार कर फेंक दिए और हथियारों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी में से बीस हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही करीब एक लाख रुपये का सामान लूट लिया। इस दौरान मुनाजिर की बीस वर्षीय बेटी रुकसार ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे रूकसार घायल होकर नीचे गिर पड़ी। इसके बाद बदमाश परिजनों को धमकाते हुए जंगल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी मौके की ओर दौड़ पड़े, वहीं परिजनों की चीख पुकार आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल रूकसार को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल भिजवाया गया। शुक्रवार सुबह पीड़ित ने सैफनी चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी, वहीं घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार को सीओ ओपी आर्य भी गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed