{"_id":"5cb4c84ebdec22144a2741fc","slug":"cyber-workers-meeting-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर योद्धा सम्मेलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर योद्धा सम्मेलन की तैयारी
Mon, 15 Apr 2019 11:37 PM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में भाजपा आईटी सेल की बैठक में बोलते जिला संयोजक पीयूष प्रकाश सक्सेना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की बैठक राम विहार स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में जिला संयोजक पीयूष प्रकाश सक्सेना ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। इसी को लेकर पार्टी की ओर से 17 अप्रैल को साइबर योद्धा सम्मेलन का आयोजन मक्का मिल कालोनी स्थित चुनाव कार्यालय पर किया जाएगा।
जिसमें लोकसभा क्षेत्र से लगभग 1000 से अधिक सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने वाले कार्यकर्ता जुटेंगे। जिला संयोजक ने कहा कि सोशल मीडिया हमारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इसके लिए हमारी साइबर टीम प्रभावी और चौकन्नी होनी चाहिए।
आईटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने प्रदेश की आइटी टीम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष निजी एजेंसियों के माध्यम से फर्जी पोस्ट क्रिएट करवा रहा है, लेकिन भाजपा के समर्पित आईटी कार्यकर्ता उनके इस प्रयास को सफल नहीं होने दे रहे हैं। बैठक में अवसर पर लोकसभा संयोजक शुभम सक्सेना,मोहित अग्रवाल , सुधांशु अग्रवाल,अमन गुप्ता, निशव शर्मा व प्रशांत राज आदि आईटी टीम के सदस्य मौजूद रहे।