{"_id":"2c33d7e3f4273d954c4b14eb72924889","slug":"cultural-porgram-in-dma-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में लगाएंगे सोलर प्लांट : मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में लगाएंगे सोलर प्लांट : मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयावती मोदी की जन्मशती पर मोदी ग्रुप का महोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हो गया। स्मार्ट विश्वास सोसाइटी के ग्लोबल चेयरमैन डा. बीके मोदी ने घोषणा की कि रामपुर को सिंगापुर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। साथ ही यहां पर सौर ऊर्जा का प्लांट लगाकर बिजली सप्लाई की जाएगी।
दयावती मोदी अकादमी ग्लोबल सिटीजन फोरम की ओर से दयावती मोदी का जन्मशती समारोह रविवार को शुरू हो गया। दयावती मोदी कम्यूनिटी सेंटर में रविवार को उत्साह भरे माहौल के बीच समारोह का आगाज किया गया। 17 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव की शुरुआत स्मार्ट विश्वास सोसाइटी के ग्लोबल चेयरमैन डा. बीके मोदी ने किया।
स्कूल के 550 छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटिका का मंचन किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। उड़ान के नाम से हुई संगीत संध्या लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बीके मोदी ने रामपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। कहा कि यहां सोलर प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से उद्योग धंधे तो चलेंगे ही, घरेलू बिजली भी मिलेगी। इससे बसें और गाड़ियां चलाई जाएंगी। बच्चों के लिए आईटी स्कूल खोलने की भी घोषणा की। सिंगापुर की तर्ज पर रामपुर को विकसित किया जाएगा। कहा कि सोलर प्लांट लगाने के लिए यूपी सरकार से अनुमति मिल चुकी है।
दयावती मोदी अकादमी की प्रधानाचार्या डा.सुमन तोमर ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान भानपुरा पीठ के स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि सफलता के पीछे स्त्री का हाथ होता है। उन्होंने प्रभु राम की माता कौशल्या और गुजर्र मल मोदी की पत्नी दयावती मोदी का भी उदाहरण दिया।