{"_id":"62265763495ed865c7511711","slug":"cultraual-programe-in-rathora-temple-rampur-news-mbd420910591","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन वो तो हरि गुण गाने लगी----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन वो तो हरि गुण गाने लगी----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। किसान मेले मेें हुई भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक कलाकारों अनूप जलोटा और कविता पोडवाल द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता देर तक भक्तिभाव में खोए रहे। मनमोहक प्रस्तुुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसान मेला रठौंडा में जिला पंचायत की ओर से रविवार की देर रात भजन संध्या हुई। भजन संध्या का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भजन गायक अनूप जलोटा ने भजन प्रस्तुत किए। ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, महलों में पली जोगन होकर चली। श्याम तेरी बंसी,कन्हैया तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, लोग करे मीरा को यूं ही बदनाम जैसे भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जग में सुंदर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम जैसे भजन भी प्रस्तुत किए। इसके बाद गायिका कविता पोडवाल ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा, शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा। बोल सत्यम शिवम बोल तू सुंदरम। गाओ रे तुलसी के कीर्तन गाओ रे जैसे भजन प्रस्तुत किए। श्रोता देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, कपिल आर्य, देवेंद्र सिंह,अर्चना गंगवार, वीना भारद्वाज, मनोज पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, नन्हे राम पांडेय, चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रमोद सक्सेना आदि मौजूद रहे।