फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crop of paddy wither due to rain

लगातार हो रही बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी    

Mon, 24 Sep 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
   
विज्ञापन

 कई दिनों  से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। अब किसान अपनी खेतों में बची खुची बिछी धान  की फसल की काट कर समेटने में लग गए है । लगातार हो रही बारिश से किसानों के खेतों में पानी भरा होने एवं तेज हवा चलने से किसानों की धान की फसल खेतों में ही बिछ गई है। जिसके ऊपर पानी चल रहा है ।आसमान में काले बादलों को देख कर किसानों की चिंता ओर बढ़ गई है । अब किसान अपनी खेतों में बची खुची धान की फसल को काट कर बचाने में लगे है ।

तहसील क्षेत्र के गांव निवासी किसान चुन्नी लाल का कहना है कि उसने ठेके पर धान बोने के लिए जमीन ली थी ।खेत में खड़ी धान की फसल खेत मे पानी भर जाने के कारण पूर्ण रूप से  नष्ट होने के कगार पर है। उसने कर्ज लेकर धान की फसल की बुआई की थी । बारिश ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया ।अब उसे चिंता सताने लगी है कि वह कर्ज की अदायगी करेगा भी तो कैसे। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी सरदार जरनैल सिंह ने प्रशासन से  धान की फसलों का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, मिलक में बारिश और हवा से धान की फसल बर्बाद हो गई है। पिछले दो दिन से हो रही बारिश और चल रही तेज हवा से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। खेतों में पकी धान की फसल बारिश के साथ तेज हवा के कारण गिर गई। फसल के गिर जाने से किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है। उधर, मिलकखानम में तेज हवा और बरसात से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।  धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। इस समय धान की फसल पकने को तैयार है। शनिवार से बरसात बरसात हो रही है क्षेत्र मे सोमवार को भी काफी बरसात हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में तेज हवा चली जिससे धान की फसल जमीन के साथ बिछ गई है और धान की बाली पानी में डूब गई। सबसे ज्यादा सरबती धान का नुकसान हुआ है। क्षेत्र में धान की फसल अगेती लगायी जाती है जो की ज्यादातर धान की फसल इस समय तैयार है। किसानों का कहना है की अगर बरसात जल्द बंद नही हुइ तो फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी।   वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक युसूफ अली ने कहा कि जिले में बारिश से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसान को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा सर्वे कर किसानों को नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed