फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cristmas celibration in rampur

आया मसीह, खुशी से नाचे लोग

Fri, 25 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 25 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
cristmas celibration in rampur
गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना के बाद जैसे ही गुरुवार रात घड़ी में 12 बजे और कैलेंडर में 25 दिसंबर आया यीशु के अनुयायियों ने कैंप फायर कर प्रभु के जन्म का स्वागत किया। एक-दूसरे को बधाइयां दीं। जिलेभर में शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन



दोपहर तक गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना, कैरोल सिंगिंग, प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाटकों के मंचन का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर और केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए और प्रभु यीशु के गीतों पर जमकर नाचे।
विज्ञापन



क्रिसमस पर गिरजाघरों से लेकर गलियों और घरों तक मेरी क्रिसमस की बधाइयां गूंजी। शुक्रवार सुबह गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना मीटिंग हुई। अनुयायियों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाया गया। प्रार्थना के बाद गिरजाघरों में ईसाई समाज के बच्चों और युवाओं ने प्रभु के जन्म आदि घटनाओं का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाचते हुए गिटार और ड्रम की धुन पर कैरोल सिंगिंग ने क्रिसमस की खुशियों में उत्साह के रंग भर दिए। सांता क्लॉज का रूप धरे अनुयायियों ने सबको गिफ्ट बांटे। क्रिसमस ट्री जगमगाता हुआ नजर आया। गिरजाघरों में लगाई गई चरनी (बेथहलम का वो स्थान जहां यीशु का जन्म हुआ था) की झांकी को कैंडल से रोशन किया गया।


अनुयायियों ने अपने परिजनों, मित्रों और रिश्तेदारों को मोबाइल फोन से मैसेज कर क्रिसमस की बधाइयां दीं। सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में पादरी महबूब मसीह ने शुक्रवार सुबह विशेष प्रार्थना कराई। केक वितरित किया गया। गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया।


मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा, आया मसीह चरनी में, तू आया है यीशु आया है आदि गीत प्रस्तुत किए गए। कैथोलिक चर्च, असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च, द फेथ असेंबली ऑफ गॉड चर्च और द साल्वेशन आर्मी चर्च में भी विशेष प्रार्थना कैंप फायर किया गया। आशा केंद्र में भी क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



शुरुआत पास्टर आरवी सिंह ने प्रार्थना से की। रेनू ने गीत के माध्यम से प्रभु की महिमा बताई। सिस्टर डॉरिश जार्ज ने यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान देव, कुनाल, अभय, नीतू, प्रिंस, अनिल, रोहित, अमनदीप, डा.दिवाकर, निशा, रीना, विनोद, देवेंद्र, मुकेश, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed