फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crimus eve

पापियों को पाप के दंड से मुक्त कराने के लिए यीशु मसीह ने लिया अवतार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
crimus eve
रामपुर। क्रिसमस पर क्रिसमस गिफ्ट वर्शिप का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने प्रार्थना में हिस्सा लिया। एक दूसरे को क्रिसमस के उपहार भी दिए। स्कूल कालेजों में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

क्रिसमस डे पर गुरुवार की शाम क्रिसमस गिफ्ट वर्शिप का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। सिविल लाइंस स्थित मेथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में हुए समारोह में शाम से ही भीड़ लगना शुरू हो गई थी। पास्टर महबूब मसीह ने पहले प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि नरक की आग से बचाने के लिए परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह ने मनुष्य के रूप में अवतार लेकर पापियों को पापों से मुक्ति दिलाई। उन्होंने समाज को प्रेम और मानवता का संदेश दिया। सामूहिक कैरोल सिंगिंल भी हुुई। प्रार्थना के बाद भजनों के माध्यम से यीशु मसीह को याद किया गया। स्पेशल सांग में लोगों ने प्रतिभा दिखाई। प्रभ़ु यीशु मसीह के जीवन पर नाटक भी हुआ। समापन पर एक दूसरे को क्रिसमस गिफ्ट भी दिए। डा. जेपी जकी, एबी दयाल, कोमिला दयाल, अनोस लाल, एसएम लाल, निखिज एसएम लाल, सुनील हेरेल्ड जानसन समेत बड़ी तादात में ईसाई समुुदाय के लोग मौजूद रहे। गिरजाघर को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed