फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crimus eve celebrated

प्रभु यीशु संसार के कल्याण के लिए धरती पर हुए थे अवतिरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crimus eve celebrated
रामपुर/मसवासी/टांडा/मिलकखानम। दया और करुणा की प्रतिमूर्ति प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर जिले भर में उत्सव का माहौल रहा। चर्चों में विशेष प्रार्थना हुई। लोगों ने एक दूसरे मैरी क्रिसमस की बधाई दी। सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल रही। लोग पूरे परिवार के साथ चर्च गए और प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में कैरल्स गाए। प्रभु यीशु की प्रतिमा के आगे कैंडल जलाई और फादर द्वारा सुनाए जा रहे प्रभु का संदेश को सुना। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा भी हुई। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। युवाओं में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही क्रिसमस की धूम शुरु हो गई थी। मेथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में पास्टर महबूब मसीह, साल्वेशन आर्मी चर्च में पादरी सैम्यूअल मसीह ओर सेंट जोसफ कैथेलिक चर्च में फादर जोवन ने प्रार्थना कराई। प्रार्थना सभाओं में चर्च के फादर ने लोगों को प्रभु यीशु का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु संसार के कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुए थे। उनका संदेश आपसी वैमनस्यता को मिटाकर भाईचारा बढ़ाने वाला है। प्रभु यीशु मसीह संसार का उद्धार करने स्वर्ग छोड़कर पृथ्वी पर आये थे और हमारे खातिर अपना लहू बहाया और जान दे दी। सही मायने में क्रिसमस तब होगा जब हम प्रभु यीशु को मन में बसायेंगे और दूसरों की हमेशा मदद करेंगे। यीशु मसीह शांति के राजा हैं। जब सारी दुनिया अंधकार में थी तो विश्व का उद्धार करने के लिए यीशु ने अवतार लिया। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी प्रार्थना की। चर्च परिसरों में मेले का माहौल रहा। खाने-पीने और खेल-तमाशे की दुकानें सजी थी। खासकर बच्चों और युवाओं ने मेलों का आनंद उठाया। फिजां में कैरल्स की आवाज गूंज रही थी। चर्च में विशेष प्रार्थना सभाओं में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मसवासी में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। सेंटा क्लाज ने लोगों को उपहार भेंट किए। ईश्वर से बीमार लोगों के लिए स्वास्थ्य की कामना की गई। मानपुर स्थित सत्संग भवन में प्रार्थना के बाद ईश्वर से लोगों के स्वस्थ होने की कामना की। फादर डेनियल ने प्रभु ईसा मसीह का गुणगान किया। लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान अरते हुए कहा कि ईश्वर एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा नगर से सटे ग्राम बादली में स्थित एसडी ग्रीन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजा कर एक स्कूली छात्र को सैंटा क्लॉस के वेशभूषा में केक काटा और छोटे बच्चों ने स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार का वितरण किया। बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान श्रीपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, दीप शिखा रस्तोगी, उजमा ख़ान, जैनब खान, प्रिया शर्मा, हिना खान, रत्ना सिंह आदि मौजूद रहे।

मिलकखानम में सेंट मेरी चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें फादर मार्सलिन ने कहा कि क्रिसमस एक अनोखा पर्व है। जो ईश्वर के प्रेम, आनंद एवं उद्धार का संदेश देता है। परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उसमें विश्वास करे, नाश न हो, परंतु अनंत जीवन पाए। यीशु मसीह के मानव अवतार एवं जीवन ईश्वर के महान प्रेम को दर्शाता है। मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए यीशु मसीह ने अपने जीवन को बलिदान के रूप में क्रूस पर दिया। यह ईश्वर का असीम प्रेम का प्रदर्शन है। परमेश्वर का प्रेम विश्व के सभी जाति, जनजाति, प्रजाति, राष्ट्र एवं समुदाय के स्त्री-पुरुषों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed