फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wife burn alive

मायके में पत्नी को जिंदा जलाया

Sun, 15 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 15 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगालिया आकिल निवासी महिला को उसके पति ने अपनी ससुराल पहुंच कर केरोसिन डालकर जला दिया। मौका पाकर पति वहां से फरार हो गया। मायके वालों ने के लोगों ने उसे विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में पति, सास, ससुर और ननद के अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगालिया आकिल निवासी शबाना का निकाह छह माह पहले इसी गांव के रहने वाले युवक से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद से ससुराल वालों ने उससे दहेज में दो लाख रुपये बाइक की मांग किया करते थे। इसको लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट होती थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसका पति उसको रद्रपुर ले गया था। उसको वही पर रखा। वहां पर भी दहेज के लिए मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले उसको अपने मायके छोड़ कर चला गया था। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर को शबाना का पति अपनी ससुुराल पहुंच गया। जहां उसने उससे दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। न देने पर उसको कमरे में ले गया। जहां शबाना पर केरोसिन डालकर उसने आग लगा दी। महिला के चीख सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। तभी पति मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में झुलसी अवस्था में उसको जिला अस्पताल लाया गया। महिला ने पुलिस को बयान देकर सारा मामला बताया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अजीमनगर एसओ कुशलवीर का कहना है कि महिला ने अपने पति पर जलाने का बयान दिया है। भाई की तहरीर पति, सास, ससुर और ननद पर  रिपोर्ट दर्ज की गई 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed