फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   villegars beaten accused.

ग्रामीणों ने भैंस चोरों को पीटा

Sun, 14 Oct 2018 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 14 Oct 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
villegars beaten accused.
पुलिस के द्वारा पकड़ा गया डीसीएम चोरी करने का आरोपी। - फोटो : amar ujala

टांडा। क्षेत्र के ग्राम झाऊपुरा में उत्तराखंड के ग्राम बरहैनी (बाजपुर) पिकअप द्वारा चोरी की भैंस लाते तीन को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चोरों की धुनाई कर दी। एक चोर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

शुक्रवार देर रात क्षेत्र के ग्राम झाऊपुरा से ग्राम निवासी गोकुल सैनी के घर में बंधे दो कटरे चोरी हो गए जिसकी सूचना पर ग्रामीण ग्राम के जंगलों में दोनों कटरों की तलाश करने लगे। इसी दौरान उन्हें जंगल में एक पिकअप आती दिखाई दी। वाहन में भैंस बंधी देख कर ग्रामीणों ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया। ड्राइवर ने जैसे ही ग्रामीणों को वाहन को रुकवाते देखा तो उसने वाहन की स्पीड बढ़ा कर भागने लगा। ग्रामीणों ने कड़े प्रयासों से वाहन को रोककर तीन व्यक्तिओं की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद गाड़ी में देखा तो भैंस थी।  तीनों ने बताया को कि वह उत्तराखंड के कोतवाली बाजपुर के ग्राम बरहैनी से भैंस चोरी कर के ला रहे हैं जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस तथा भैंस स्वामी को मामले की जानकारी दे दी। एक चोर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पिकअप तथा दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नौशे निवासी ग्राम टोड़ीपुरा, अनवार अली निवासी केथोला दढ़ियाल बताया। भागे साथी का नाम समीर निवासी टोड़ीपुरा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed