फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died in road accident

डीसीएम और डंपर की टक्कर में दो लोगों की मौत

Tue, 27 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
काशीपुर रोड पर मंगलवार को मानसिक रूप से कमजोर युवक को बचाने के दौरान डीसीएम और रेत भरे डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में युवक और डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं, इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र में काशीपुर रोड स्थित ग्रीन पार्क के सामने 28 वर्षीय एक मानसिक रूप से कमजोर युवक अचानक रोड पर दौड़ने लगा। इस दौरान काशीपुर की तरफ से आ रहे रेत भरे डंपर और दूसरी ओर से आ रहे डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन



हादसे में मानसिक रूप से कमजोर युवक और डीसीएम चालक जोगिंद्र सिंह 35 पुत्र संतोख सिंह निवासी ग्राम पुरनापुर थाना खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक रेत भरे डंपर का छोड़कर भाग गया। सूचना पर रुद्रबिलास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर लग रहे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच सीओ राधेश्याम व कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक डीसीएम चालक के पिता संतोख सिंह की तरफ से डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार डंपर चालक को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed