फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died in accident

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो मजदूरों की मौत

Thu, 01 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर Updated Thu, 01 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली रोड किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। इस दौरान दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। उनकी मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। भोट थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरैला निवासी रामपाल गुरुवार को अपनी ट्रैक्टर ट्राली से धान बेचने केमरी गया था।
विज्ञापन



उसके साथ गांव निवासी चोखे लाल प्रजापति (50) और विंटू (21) भी मजदूरी पर धान उतारने गए थे। अपराह्न करीब 12 बजे रामपाल ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने घर लौट रहा था। जब वह केमरी में गाजी बाबा की दरगाह के पास रोड पर पहुंचा तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गया।
विज्ञापन



इस दौरान चालक रामपाल ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया, मगर दोनों मजदूर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली को हटाकर दोनों मजदूरों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। सूचना पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया और परिजन विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने ओमप्रकाश की ओर से रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। चोखेलाल मूलत: केमरी थाने के गांव मनौना का रहने वाला था। वह 15 वर्ष से अपने साढू के गांव गुजरैला में पत्नी चंपा देवी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed