{"_id":"bda780d9ad56d60a049b7153c374828f","slug":"two-dead-in-road-accident-in-milak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो की मौत, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के बीच मिलक-बिलासपुर रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार का आगे से कचूमर निकल गया। हादसे के बाद कार सवार लोग अंदर बुरी तरह फंस गए। उन्हें शीशे और गेट तोड़कर बाहर निकाला गया।
हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया। इस दौरान मार्ग पर जाम भी लग गया। मिलक-बिलासपुर रोड पर केमरी थाना क्षेत्र के खानपुर जदीद गांव निवासी सात लोग कार से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे मिलक आ रहे थे।
कार को कोतवाली क्षेत्र के रोरा कला निवासी चालक सोमपाल (36) चला रहा था। कार खातानगरिया के पास नहर की पुलिया के पास पहुंची, तभी मिलक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसके अंदर सातों लोग फंस गए। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मदद कोे दौड़े। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। किसी तरह से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। कार के अंदर को इतनी बुरी तरह फंसे थे कि उनको निकालने मेंही आधा घंटा लग गया।
घायल खानपुर जदीद गांव निवासी राधेश्याम (40), जितेंद्र, अमन, सियाराम, नासिर, राजवीर और रामपाल को सीएचसी लाया गया। डाक्टर ने राधेश्याम कोे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। चालक सोमपाल कोे परिवार वाले घटनास्थल से सीधे इलाज के लिए बरेली ले गए।
वहां डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। हादसे के बाद मार्ग पर जाम बी लग गया। पुलिस ने आवागमन चालू कराया। पुलिस ने ट्रक कोे कब्जे में लिया है। हादसे की रिपोर्ट राधेश्यम के बेटे अजय कुमार ने दर्ज कराई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।