{"_id":"920296bb698a81d2920cbbbafafe8647","slug":"two-dead-in-road-accident-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने देवर-भाभी को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने देवर-भाभी को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईवे पर गुरुवार की दोपहर वाहन के इंतजार में खड़े देवर-भाभी को एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाद में पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसके रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पईपुरा का मजरा शिवनगर गुलड़िया निवासी रेशम सिंह (30) गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे वाहन के इंतजार में कौशलगंज गांव स्थित सोहराब होटल के पास खड़ा था।
इस दौरान उसके साथ उसकी भाभी राजकौर (36), तहेरे भाई हरचरन सिंह निवासी ओमेक्स कालोनी रुद्रपुर तथा पईपुरा निवासी रंजीत सिंह उर्फ विक्की भी खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रुद्रपुर की ओर से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन
इसमें हरचरन तो बच गया, लेकिन वह तीनों लोग ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। लोगों की सूचना पर तत्काल रुद्रबिलास चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रंजीत को रुद्रपुर के अस्पताल भेज दिया, जबकि देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर लिया और ईसानगर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में चौकी पुलिस ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी जगदीश अरोरा ने बताया कि हरचरन ने दोनों मृतकों की शिनाख्त कर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ट्रक चालक मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी के गांव इब्राहीमपुर निवासी शाने आलम है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। राजकौर के एक मात्र पुत्र मनप्रीत सिंह है। वहीं, रेशम सिंह को कोई भी बच्चा नहीं है। दोनों की मौत से परिजन बेहद गमजदा हैं। सभी लोग रुद्रपुर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।