{"_id":"fb44fd9c4805bf7608cb412f20e52f26","slug":"two-arrested-in-firasat-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरासत के दो और हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरासत के दो और हत्यारोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी निवासी किराना व्यापारी के पुत्र फिरासत की हत्या में नामजद दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दो माह बाद सफलता मिली है। बाद में उनका चालान कर दिया गया। 21 अक्तूबर 2015 को कोतवाली पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित परेवा फार्म पुलिया के पास नाले से एक युवक का शव बरामद किया था।
केमरी के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी सखावत ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र फिरासत उर्फ भूरा के रूप में की थी। उसने पुत्र की हत्या करने के आरोप में केमरी निवासी प्रेमपाल, मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी विक्की उर्फ वीरेंद्र गुप्ता व मोहल्ला संतनगर कालोनी निवासी मनमीत उर्फ सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने प्रेमपाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। कोतवाली जगदीश अरोरा ने बताया कि रविवार की सुबह करीब छह बजे केमरी तिराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े विक्की व सनी को गरिफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि भूरा शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
वह अक्सर प्रेमपाल व विक्की के साथ केमरी तिराहे स्थित बीयर की दुकान पर बीयर पीने आता था। जहां उसकी दोस्ती सेल्समैन सनी से हो गई। 18 अक्तूबर 2015 की रात भी वह प्रेमपाल व विक्की के साथ सनी की दुकान पर बीयर पीने आया था।
मगर सनी दुकान बंद होने के कारण तीनों को अपने साथ नगर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में ले गया। जहां चारों ने जमकर शराब पी थी। फिरासत को नशा अधिक होने के कारण तीनों युवक उसे होटल के गेट पर ही छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उसका शव नाले में मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नामजद तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।