फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tops snaching in civil lines

सिविल लाइंस में महिला के कानों से कुंडल खींचे

Mon, 26 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
tops snaching in civil lines
पैथोलाजी लैब पर जा रही महिला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक सवार स्नैचर्स का शिकार हो गई। बदमाशों ने महिला के कुंडल खींच लिए और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश का पता नहीं चला। महिला ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



भोट थाना क्षेत्र के वजीनगर निवासिनी हृदेश काफी समय से बीमार हैं। वो सोमवार सुबह मिस्टन गंज स्थित एक निजी डाक्टर के पास उपचार के लिए गईं। डाक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद हृदेश को कुछ पैथोलॉजी जांच कराने का परामर्श दिया। हृदेश सिविल लाइंस स्थित पैथोलॉजी लैब पर जांच के लिए रिक्शे से जा रही थी।
विज्ञापन



आरोप है कि शाहबाद गेट के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके कुंडल खींच ले गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के राहगीर दौड़ पड़े। वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने बदमाशों को तलाशा, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाने में महिला ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed