{"_id":"d679422c78ac2303c967c794dc32eba2","slug":"three-dead-in-road-accident-in-swar-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत से मां रही अनजान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की मौत से मां रही अनजान
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जगतपुर बाजपुर निवासी घायल महिला बिमला पत्नी सूरज निजी बस से अपने तीन बच्चों के साथ मायके जा रही थी। इसी बीच हादसे में बेटे बॉबी की मौत हो गई। इस दौरान मां अपने बेटे की मौत से अनजान रही। वहीं, वह घायल बेटे शंकर, बेटी नैना के साथ चिकित्सालय में उपचार करा रही थी।
सीएचसी में रखे बालक के शव को जिसने भी देखा उसकी भी आंखें भर आईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इस पर वे लोग जिला चिकित्सालय पहुंच गये। वहीं नरपतनगर निवासी वृद्ध जहीदा और नगर निवासी वृद्ध महिला बफातन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद जैसे ही घायल सीएचसी पहुंचे चारों तरफ चीख पुकार सुन चिकित्सक सहित स्वास्थ्यकर्मियों के हाथ पैर फूल गये। आनन फानन में घायलों का उपचार शुरू किया गया। गंभीर घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सीएचसी में चिकित्सकों की कमी के चलते लोगों में आक्रोश दिखाई दिया।