फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   terrerist sami news

विस चुनाव लड़ चुका है समीउल्लाह

Sun, 07 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर Updated Sun, 07 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
terrerist sami news
मौलाना अब्दुल सामी कासमी उर्फ समीउल्लाह को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से गिरफ्तार किए जाने से गांव के लोग हैरत में हैं। मूल रूप से अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरैटा गांव निवासी समीउल्लाह लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था। उनकी पत्नी और बच्चे भी दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन



समीउल्लाह इलाके में मुल्ला हरैटा के नाम से जाना जाता है। वो वर्ष 2008 स्वार-टांडा विधानसभा सीट से हाजी याकूब कुरैशी की पार्टी (यूडीएफ) से चुनाव भी लड़ चुका है और यूडीएफ का प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुका है। समीउल्लाह को लोग अच्छे वक्ता के रूप में जानते हैं। वो सार्वजनिक मंच से तकरीर किया करता था।
विज्ञापन



नेताओं के समर्थन में चुनावी भाषण भी देता था। कई साल पहले वो परिवार समेत दिल्ली चला गया था। जानकारों के मुताबिक गिरफ्तारी से कुछ दिन भी वो गांव आया था। समीउल्लाह की गिरफ्तारी से उनकी मां नूरजहां काफी मायूस हैं। गांव के लोग भी हैरत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के लोगों का कहना है कि वो देश विरोधी गतिविधियों में संलग्न थे, इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि समीउल्लाह को दो लोगों को साथ संडीला में एटीएस की मदद से एनआईए ने गिरफ्तार किया है। उस पर युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों के लिए भड़काने का आरोप है।



दिल्ली की विशेष अदालत ने समीउल्लाह को दस दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। रामपुर के एएसपी मोहम्मद तारिक का कहना है कि समीउल्लाह पर यहां कोई मुकदमा दर्ज है या नहीं इसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed