{"_id":"d80b5d917d86b4ee8bd16cd01cb2966d","slug":"teacher-suspend-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न में समायोजित शिक्षक सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन उत्पीड़न में समायोजित शिक्षक सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने शादीशुदा समायोजित शिक्षक पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद उक्त शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है। ये मामला मिलक और बिलासपुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
बिलासपुर के अनवरिया गांव के प्राथमिक स्कूल में तैनात रमेश चंद्र पर पिछले दिनों मिलक क्षेत्र की महिला ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मामले में महिला थाने में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की और रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग को सौंप दी।
पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसके तिवारी ने अनवरिया में तैनात शिक्षक रमेश चंद्र को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश कर दिए। बताया जाता है कि रमेश पहले शिक्षामित्र के तौर पर मिलक क्षेत्र में तैनात था। बाद में उसे शिक्षक के पद पर समायोजित करते हुए बिलासपुर के अनवरिया में भेज दिया गया था। रमेश शादीशुदा है। आरोप लगाने वाली महिला भी शादीशुदा बताई गई है।