फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   seven student arrested in clase

पालीटेक्निक कालेज बवाल में सात गिरफ्तार

Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
seven student arrested in clase
पालीटेक्निक कालेज में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सात छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन छात्रों को नाबालिग मानते हुए उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें किशोर सुधार गृह भेजा गया है। पालीटेक्निक कालेज में बुधवार को छात्रों ने जमकर उपद्रव किया था।
विज्ञापन



बाइकों में आग लगा दी थी और एक कार को भी तोड़ डाला था। शिक्षक की ओर से थप्पड़ मारे जाने के बाद आक्रोशित हुए छात्रों ने खूब उपद्रव किया था। स्टाफ क्वार्टरों पर भी धावा बोला गया था। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया था। मामले में कालेज के शिक्षक की ओर से नौ छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन



पुलिस ने देर शाम छह छात्रों को पकड़ लिया था। बाद में एक और छात्र को पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस फहीम अहमद ने बताया कि सात छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्रों में तीन नाबालिग हैं। इनको किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है। अन्य चार छात्रों को जेल भेज दिया गया है। उनके मुताबिक दो अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed