फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   robbed of 10 million old notes to bareilly brocade businessman

बरेली के जरी कारीगरों से कपड़ा और 10 लाख के पुराने नोट लूटे

Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
robbed of 10 million old notes to bareilly brocade businessman
जरी कारीगरों से 10 लाख के पुराने नोट लूटे - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे पर रविवार की रात सहारनपुर से बरेली जा रहे जरी जरदोजी कारीगरों से बदमाशों ने लाखों रुपये के कपड़े से भरी टाटा मैजिक ओवरटेक करके लूट ली। बदमाश कारीगरों से 10 लाख रुपये का कैश भी ले गए जोकि बंद हुए पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों के रूप में था। विरोध पर बदमाशों ने कारीगरों को पीटा और बांधकर डाल गए। उधर, पुलिस ने घटना का अल्पीकरण करते हुए सिर्फ सवा लाख रुपये की नगदी और कपड़े की गांठें चोरी होनी की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, बताया जा रहा है कि पुलिस को लूटी गई मैजिक कहीं लावारिस हाल में खड़ी मिल गई है।
विज्ञापन

  
बरेली के थाना प्रेमनगर के गांव जगतपुर गदीया निवासी आबिद काफी समय से बाहर से कपड़ा लाकर कारीगरों से काम करवाते हैं। कहना है कि दो दिन पहले वह अपने साथी नाजिम, रिजवान व राजा के साथ सहारनपुर गए थे। वहां से काफी मात्रा में कपड़ा व करीब 10 लाख रुपये (पुराने पांच सौ और एक हजार के नोट) लेकर आ रहे थे। यह रुपये बरेली में जरी कारीगरों को बांटने थे।
विज्ञापन


रविवार रात नेशनल हाईवे पर पसियापुरा के पास पीछे एक कार सवार चार बदमाशों ने टाटा मैजिक  को ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए उनको पास में ही एक खेत में ले जाकर बांधकर डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश टाटा मैजिक, जिसमें लाखों रुपये के कपड़े की गांठें थीं। साथ ही कैश 10 लाख रुपये लूटकर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने मैजिक का शीशा भी तोड़ डाला। बदमाशों के जाने बाद चारों लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।  उसके बाद किसी तरह से चारों लोगों को खेत से खोलकर सड़क पर लाए।  सूचना के बाद पुुलिस वहां पर पहुंच गई। पुलिस चारों को थाने ले आई।  


बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने सिर्फ सवा लाख रुपये के सामान की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पता चला है कि पुलिस ने टाटा मैजिक भी बरामद कर ली है। लेकिन अभी दिखाया नहीं है। 
जरी कारीगरों से 10 लाख के पुराने नोट लूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed