{"_id":"fef65abbf6b495e726f55d39a5c49f99","slug":"road-accident-in-milak-one-died-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर छात्रा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई। बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी भारत सिंह की बेटी डिंपल गंगवार (20) अपने रिश्तेदार बरेली के सिहौर गांव निवासी नरेश के साथ बाइक से रविवार शाम मिलक आई थी।
बाइक पर डिंपल का भांजा कौशल भी था। कौशल का दो दिन बाद जन्मदिन है। इसी की खरीदारी के लिए तीनों लोग निकले थे। हाईवे पर जामा मस्जिद के सामने खस्ताहाल रोड पर पीछे से आए ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। बाइक सवार छात्रा डिंपल गंगवार ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी पर ले गए।
डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा स्वामी दयानंद कन्या डिग्री कालेज मीरगंज बरेली की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। छात्रा की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। बाइक पर सवार नरेश और कौशल बाल-बाल बच गए। पुलिस का कहना है कि परिवार वाले कार्रवाई नहीं चाहते।