फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur crime

युवक का अपहरण कर धर्मांतरण कराने का आरोप

Wed, 07 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार Updated Wed, 07 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधक के भतीजे का अपहरण कर सोमवार की शाम को धर्मांतरण कराने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। बाद में युवक के चाचा की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हालांकि बाद में पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को स्वेच्छा से धर्मांतरण करने की बात स्वीकारी है। वहीं, पुलिस ने बयान के लिए युवक को कोर्ट भेजा है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी मदर इंडिया गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा ने पुलिस को एक तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया है कि उनका भतीजा थाना टांडा के भाउपुरा निवासी आकाश शर्मा चार वर्ष से तहसील के गांव नरपतनगर में कंप्यूटर सेंटर चलाता था।
विज्ञापन



आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर धर्मांतरण करा दिया है। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को तहरीर दी। इस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवक मोहल्ला अगलगा में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने दबिश देकर कर युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने स्वेछा से धर्मांतरण करने की बात कही। वहीं, परिजनों ने दबाव में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। इसपर पुलिस ने उसको 164 के बयान के लिये न्यायालय में पेश किया है। युवक द्वारा धर्मांतरण करने को लेकर नगर में तरह तरह की चर्चाएं हैं।



उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुऐब इकबाल ने बताया कि युवक के अपहरण कर धर्मांतरण कराने की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसके बाद ही पुलिस ने युवक को बरामद कर न्यायालय बयान के लिये भेज दिया है। मामला दो धर्मों के बीच होने पर कोतवाल को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed