फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   prigner fair in lockup

बंदी ने लॉकअप में अपना सिर फोड़ा

Fri, 18 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 18 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
prigner fair in lockup
पेशी पर आए बंदी ने लॉकअप मे अपना सिर फोड़ लिया। बंदी के सिर से खून निकलता देखकर सिपाही घबरा गए। उसको जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस से अभद्रता करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट निवासी फैसल किसी मामले में जेल में बंद है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर उसे जेल से पेशी पर कोर्ट लाया गया था। उसको कचहरी में बने लाकअप में बंद किया गया था। वो लाकअप में किसी वस्तु को अंदर ले जाना चाह रहा था।
विज्ञापन



सिपाही मोहम्मद रफत ने उसको सामान ले जाने से मना किया। गुस्साएं बंदी ने सिपाही के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने दीवार में अपना सिर मारकर फोड़ लिया। बंदी को लहूलुहान देखकर सिपाही ने शोर मचाया। इसके बाद बंदी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed