{"_id":"4b60d20157d29695a5a1a661a6055e1c","slug":"prigner-fair-in-lockup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी ने लॉकअप में अपना सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी ने लॉकअप में अपना सिर फोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
पेशी पर आए बंदी ने लॉकअप मे अपना सिर फोड़ लिया। बंदी के सिर से खून निकलता देखकर सिपाही घबरा गए। उसको जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस से अभद्रता करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट निवासी फैसल किसी मामले में जेल में बंद है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर उसे जेल से पेशी पर कोर्ट लाया गया था। उसको कचहरी में बने लाकअप में बंद किया गया था। वो लाकअप में किसी वस्तु को अंदर ले जाना चाह रहा था।
सिपाही मोहम्मद रफत ने उसको सामान ले जाने से मना किया। गुस्साएं बंदी ने सिपाही के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने दीवार में अपना सिर मारकर फोड़ लिया। बंदी को लहूलुहान देखकर सिपाही ने शोर मचाया। इसके बाद बंदी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।