फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pradhan arrested in case of murder

हत्या और ठगी का आरोपी प्रधान गिरफ्तार

Sun, 05 Aug 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 05 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन

स्वार। हत्या और ठगी के मामले में फरार प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रधान ने जन कल्याण उत्थान समिति के नाम से एक संस्था बनाकर लोगों को दहेज का सस्ता सामान उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों की ठगी करनेे का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी से संस्था के लिए काम कर रहे एजेंटों में खलबली मच गई है। प्रधान पर यह आरोप है कि उसने संस्था के एक एजेंट की कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर उसकी  हत्या कर दी थी। इन दोनों आरोपों में उस पर स्वार कोतवाली  में मुकदमा दर्ज है।  

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव इमरतपुर के ग्राम प्रधान गजेंद्र कुमार लोधी ने जन कल्याण उत्थान समिति बनाकर गरीब लोगों को बेटियों की शादी में संस्था की ओर से सस्ता दहेज देने के नाम पर  गांव-गांव एजेंट बनाकर लाखों रुपये वसूला था। अपनी बेटियों की शादी नजदीक आने पर लोगों ने जब दहेज का सस्ता सामान  मांगना शुरू किया तो उसने टालमटोल शुरू कर दिया। जिस पर लोगों को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने संस्था के एजेंटों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसी मामले में थाना अजीम नगर के गांव बहादर गंज निवासी जगदीश का बेटा टिंकू भी प्रधान पर दबाव बना रहा था। वह संस्था में एजेंट था। आरोप है कि 29 मई को प्रधान संस्था संचालक ने उसे पैसे देने के बहाने घर बुला लिया और कोल्ड ड्रिंक्स में जहरीला पदार्थ मिला कर पिला दिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। टिंकू के पिता जगदीश ने कोतवाली में 1 जून को प्रधान गजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । बाद में थाना भोट के गाव स्नैयाजट्ट निवासी रामप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर संस्था संचालक पर 72 हजार रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से संस्था संचालक ग्राम प्रधान गजेंद्र लोधी फरार चल रहा था । तभी से पुलिस को संस्था संचालक की तलाश थी । शुक्रवार की रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि संस्था संचालक ग्राम प्रधान अपने घर आया है जिस पर पुलिस ने बिना कोई देर किए ग्राम प्रधान के आवास पर छापा मार कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया  और कोतवाली ले आई । शनिवार को युवक की हत्या व ठगी के मामले में प्रधान संस्था संचालक को जेल भेज दिया । संस्था संचालक की गिरफ्तारी व जेल भेजे जाने की भनक लगते ही संस्था के लिए काम कर रहे एजेंटों में भी खलबली मची है। कोतवाल राजेश त्तिवारी ने बताया कि इमरतपुर के ग्राम प्रधान संस्था संचालक गजेंद्र लोधी  के खिलाफ हत्या व ठगी का मामला दर्ज था , जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । 
विज्ञापन


काफी समय पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी 
स्वार । हत्या और धोखाधड़ी का मुकदमा संस्था संचालक ग्राम प्रधान गजेंद्र लोधी के खिलाफ दर्ज होने के बाद वह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा । ठगी के शिकार लोगों ने संस्था संचालक की गिरफ्तारी की मां उच्चाधिकारियों से भी की थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर कोतवाली पुलिस को संस्था संचालक को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। इस पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को पकड़ कर जेल भेज दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से धन ठग कर ऐशोआराम की जिंदगी जी रहा था प्रधान 
स्वार। पकड़ा गया संस्था संचालक गजेंद्र लोधी ग्राम प्रधान होने का भी काफी फायदा उठाता रहा। संचालक ने गरीब लोगों को उनकी बेटियों की शादी में सस्ता दहेज देने का लालच देकर लाखों रुपये ले लिए ओर ऐशोआराम की जिंदगी जीने लगा ।भेद तो तब खुला जब दिए गए समय पर लोगों व बनाए गए एजेंटों ने सामान मांगना शुरू कर दिया। इस पर  प्रधान गायब हो गया । ठगी के शिकार लोगों को शनिवार को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिली तो कोतवाली पहुंच गए। इस पर पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।  


तहसील क्षेत्र में अभी भी संचालित हैं कई संस्थाएं 
स्वार। गरीब लोगों को बेटियों की शादी में सस्ता दहेज संस्था की ओर से देने के नाम पर क्षेत्र में कई और सस्थाएं संचालित हैं। वह गरीब लोगों से शादी के एक साल पहले 70 हजार रुपये लेकर तय समय पर एक लाख का दहेज देने का लालच देकर सदस्य बना रही हैं। कई संस्थाएं बाहर से आकर अपना कार्य कर रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन इन संस्था संचालकों व संस्था पर कोई कार्रवाई व जांच नहीं कर रही है, जिससे भोली भाली जनता इन संस्था संचालकों के जाल में फंसती चली आ रही है ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed