फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police cought unvalide liquir in swar

ट्रैक्टर-ट्राली से तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी

Mon, 26 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार Updated Mon, 26 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
police cought unvalide liquir in swar
पुलिस ने रविवार की देर शाम पंजाब से तस्करी कर ट्रैक्टर ट्राली से लाई गई 250 पेटी अंग्रेजी शराब और एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, वाहन में सवार दो लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने पकड़ी गई शराब जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बसपा समर्थित प्रत्याशी की ओर से मंगाने की बात कही है।
विज्ञापन



पुलिस ने प्रत्याशी सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, आरोपी प्रत्याशी ने सत्ता पक्ष के लोगों पर फंसाने का आरोप लगाया है। सूचना मिली कि गांव पुसवाड़ा में पंजाब से तस्करी कर अंग्रेजी शराब मंगवा कर वार्ड नंबर सात के जिला पंचायत सदस्य पद बसपा समर्थित प्रत्याशी की ओर से शराब बांटी जा रही है।
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस ने केलाखेड़ा मार्ग स्थित गांव भगवंत नगर की ओर से पुआल से लदी आ रही ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, मौके से चालक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 2340 बोतल और 2064 पौव्वे से भरी 250 पेटी एवं एक किलो चरस बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तहसील क्षेत्र के गांव कैशोनगली निवासी अमरजीत सिंह जबकि फरार हुए लोगों में सतनाम उर्फ संतु, तहसील बिलासपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा कादरी निवासी सरजीत सिंह बताया। बरामद शराब वार्ड नंबर सात पुसवाड़ा निवासी बसपा समर्थित प्रत्याशी बिलाल अली की ओर से मंगाने की जानकारी दी।


पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी एवं चालक सहित फरार हुए अन्य दो लोगों के खिलाफ अचार संहिता का उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। चालक का चालान कर दिया गया है। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि भारी मात्रा में शराब एवं चरस पकड़ी है।



उक्त शराब और चरस जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी बिलाल अली द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिये बंटवाई जा रही थी। वहीं, प्रत्याशी बिलाल अली का कहना है कि उन्हें सत्ता पक्ष के लोग षड्यंत्र रच कर फंसा रहे हैं। उनपर लगाये गए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed