{"_id":"e8af1aeb06636bce05fd9e63e4046796","slug":"police-cought-cows-loaded-in-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर-बरेली मार्ग स्थित तीन बत्ती चौराहे पर शुक्रवार को पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा है। इसमें 27 जीवित और पांच गोवंशीय पशु मृत पाए गए हैं। वहीं गोवंशीय पशु बरामदगी सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पहुंच गए। इस दौरान पशुओं की सुपुर्दगी को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई।
कार्यकर्ताओं ने मार्ग जाम कर हंगामा किया। हालांकि बाद में उन्हें शांत करा दिया गया। नगर में शुक्रवार को सुबह गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रक बरेली से रामपुर जा रहा था। पुलिस ने सूचना पर तीन बत्ती चौराहे पर बैरियर लगाकर ट्रक को रोक लिया। इस पर चालक चकमा देकर भाग गया। वहीं पुलिस ने क्लीनर को पकड़ लिया।
साथ ही उसे और ट्रक को कोतवाली ले आई। उधर, सूचना पर बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख संयोजक मुकेश पटेल भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए और गोवंशीय पशुओं को उनकी सुपुर्दगी में देने की मांग की। इस पर पुलिस ने देने से मना कर दिया। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और ट्रक पर चढ़ गए।
विज्ञापन
पुलिस के हस्तक्षेप पर दोनों में तीखी नोकझोंक होेने लगी। इस पर गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ने मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ देर में मामला जिले के आला अफसरों और उनके पदाधिकारियों तक पहुंच गया। बाद में उनके हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
कोतवाल राघव राम मिश्रा ने बताया कि कुल 32 गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं। इसमें से पांच मृत पाए गए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बरामद गोवंशीय पशुओं को रामपुर गोशाला भेजा गया है। इस दौरान कपिल कोरी, रवि शर्मा, अंकित, विनोद पटेल, रेवतीनंदन, जितेंद्र यादव, हरिओम अग्रवाल,अमृत गौड़, हरिओम, संजीव आदि रहे।