{"_id":"e1526db36c9a3df40f664e0652c071d1","slug":"pakistani-prignor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 बाद भी नहीं मिला अहमद का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
48 बाद भी नहीं मिला अहमद का सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से छूटकर 35 साल बाद वापस अपने शहर लौटकर गायब हुआ मोहम्मद अहमद का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश के लिए फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। हालांकि रिश्तेदार उसे जरूर ढूंढ रहे हैं। पिछले दिनों पंजाब के अमृतसर जिले की पुलिस रामपुर पहुंची थी। पुलिस के साथ एक अधेड़ भी था।
पुलिस का दावा था कि मोहम्मद अहमद नाम का ये व्यक्ति पाकिस्तानी जेल में 30 साल तक बंद रहा। उस पर फर्जी तरीके से पाकिस्तान में घुस आने का आरोप था। मोहम्मद अहमद 35 साल बाद वापस अपने शहर लौटा था। मानसिक रूप से कमजोर मोहम्मद अहमद को मोहल्ला घेर अलफ खां में फिरोज के सुपुर्द कर दिया गया था।
बताया जाता है कि फिरोज के परिवार से उसकी दूर की रिश्तेदारी है। शनिवार को मोहम्मद अहमद अचानक गायब हो गया। उसकी तलाश की गई, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसकी तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल रिश्तेदार मोहम्मद अहमद को तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर उसके गायब होने के बाद न तो पुलिस गंभीर दिखी और न ही खुफिया तंत्र। गंज कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि अभी गुमशुदगी की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद इस मामले को दर्ज किया जाएगा।