{"_id":"d1607d13db5168e88bbf4002be602c0c","slug":"one-dead-in-road-accident-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनीताल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईवे पर लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और एक ग्रामीण घायल हो गया। इस दौरान हाईवे पर एक घंटा जाम भी लगा। पुलिस ने जाम खुलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक बरेली से लकड़ी बेचने के लिए कस्बे की मंडी में आ रहा था।
बरेली जिले के थाना शीशगढ़ के ग्राम खमरिया निवासी महेश चंद्र सारस्वत 45 वर्ष रविवार की दोपहर साढ़े 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राली से यूकेलिप्टस की लकड़ी लेकर बेचने के लिए नगर की मंडी आ रहा था। उसके साथ गांव निवासी ऋषिपाल भी ट्रैक्टर पर बैठा था।
नैनीताल हाईवे स्थित यूपी एग्रो सीड्स प्लांट के सामने अचानक किसी वाहन से बचाने के प्रयास में चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रैक्टर हाईवे किनारे खाई में पेड़ से टकराकर पलट गया। इस दौरान चालक लकड़ियों में दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए और हाईवे पर वाहन भी जाम में फंस गए। कोतवाली प्रभारी जगदीश अरोरा व ईसानगर चौकी के प्रभारी पी के तोमर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया और घटना की सूचना फोन पर परिजनों को दी।
परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नयां गांव के चौकीदार की ओर से इत्तफाकिया की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसे लोग परेशान रहे।