फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in road accident

डंपर ने बाइक में टक्कर मारी, युवक की जान गई

Tue, 29 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident
मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में डंपर ने
विज्ञापन
बाइक में टक्कर दी। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर स्थिति में मुरादाबाद रेफर किया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। मूंढापांडे थाने की पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है।


मुरादाबाद के थाना नागफनी के बंगला गांव निवासी रवि घनश्याम छाबड़ा की कपड़े की दुकान पर काम करता था। घनश्याम छाबड़ा रामपुर में भी कपड़े की सप्लाई करते हैं। मंगलवार को मुरादाबाद के बाजार बंद रहते हैं। ऐसे में दोनों बाइक से रामपुर आ रहे थे।


हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र में डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को रामपुर के जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। घनश्याम छाबड़ा को स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उनको रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed