फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 09 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
one dead in road accident
मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटकर वापस आ रहा था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी रामौतार ठेला लगाता है। वो रविवार सुबह बाइक से अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदारी में गया था।
विज्ञापन



शादी का कार्ड देने के बाद वो घर वापस आ रहा था। हाईवे पर धमोरा बाईपास के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन



सड़क हादसे में रामौतार की मौत के बाद उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुुरा हाल है। गंगापुर आवास-विकास निवासी रामौतार अपने बडे़ बेटे सचिन की शादी तय होने के बाद से बहुत खुश थे। इसी बेटे की शादी बड़ी धूूमधाम से करना चाहते थे। परिवार के लोग भी बहुत खुश थे। सभी लोग शादी की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



22 नवंबर को सचिन की बारात जानी थी। रविवार सुबह रामौतार बाइक से रिश्तेदारी में कार्ड बांटने के लिए गए थे। वापस आते समय बाईपास पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी मौत के बाद उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुुुरा हाल है। शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed