फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   neeraj murder case

राहुल-नीरज की काल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Thu, 24 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
neeraj murder case
किशोरी की हत्याकर शव उपले के ढेर में फूंक देने का आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपी बनाए गए युवक की तलाश कर रही पुलिस केस की हकीकत जानने के लिए काल डिटेल खंगालने में जुट गई है। किशोरी के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



किशोरी की हत्या कर शव फूंकने का मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव का है। गांव में 22 दिसंबर की रात रूपम यादव की 16 साल की बेटी नीरज यादव की हत्याकर शव को उपले के ढेर में फूंक दिया गया था। उसकी अधजली लाश उपलों के ढेर से मिली थी।
विज्ञापन



किशोरी के पिता ने उसके प्रेमी राहुल पर हत्या करने और शव फूंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस को परिवार वालों की स्टोरी पर यकीन नहीं है। एफआईआर के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश तो कर रही है, लेकिन पुलिस कई और तथ्य पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस नीरज और राहुल की काल डिटेल भी खंगालने में जुटी हुई है। शक के दायरे में चल रहे किशोरी के परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। एएसपी तारिक मोहम्मद का कहना है कि पुलिस मामले के खुलासे के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed