फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   naved miya

आचार संहिता के उल्लंघन में नवेद पर मुकदमा

Mon, 26 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
naved miya
विदेशी मेहमानों के साथ स्वार पहुंचे विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों के बीच सड़क बनवाने की घोषणा कर दी। स्वार के खंड विकास अधिकारी दया राम की तहरीर पर अजीमनगर थाने में उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



स्वार-टांडा के कांग्रेस विधायक नवेद मियां रविवार को फ्रांस के राजदूत और अन्य विदेशी मेहमानों के साथ अजीमनगर थाना क्षेत्र के मझरा चांद गांव गए थे। आरोप है कि स्वागत समारोह के दौरान विधायक नवेद मियां ने गांव की सड़क बनवाने की घोषणा कर दी। बीडीओ दया राम ने अजीमनगर थाने में विधायक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि विधायक की घोषणा आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आती है। एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि विधायक नवेद मियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधायक नवेद मियां का कहना है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मजरा चांद में न तो कोई राजनीतिक कार्यक्रम था और न ही कोई घोषणा की गई है। वहां तो फ्रांस के राजदूत के स्वागत का कार्यक्रम था। जिस सड़क की बात कही जा रही है वो तीन माह पहले स्वीकृत हो चुकी है। सीडीओ इसका पैसा भी जारी कर चुके हैं। मैं इस मुकदमे को चैलेंज करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed