{"_id":"9e440932547b8fc436d934381b54296e","slug":"murder-in-shahbad-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के लिए बुलाकर शाहबाद के किसान की जान ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौते के लिए बुलाकर शाहबाद के किसान की जान ली
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर थाना क्षेत्र में चंदौसी-बहजोई रोड पर मझावली चीनी मिल के पास खेत में शाहबाद के किसान का शव मिला। शिनाख्त जेब में पड़े पर्चे से हुई। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही थी। परिजनों ने मौके पर पहुंचने के बाद हंगामा शुरू कर दिया।
बेटे के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए समधी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। बनियाठेर थाना क्षेत्र में मझावली चीनी मिल के निकट शव पड़ा देखा गया। बनियाठेर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव, सीओ अभिषेक यादव और पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना भी पहुंच गए।
शव के पास बदबू आ रही थी, लग रहा था कि उसने कोई विषाक्त पदार्थ खाया है। पुलिस भी आत्महत्या ही मान रही है। उसकी जेब में एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा था कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजनी के किशनपाल, विद्याराम आदि से मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
लेखक के स्थान पर मलखान पाल (60) पुत्र होरी सिंह निवासी महूनागर थाना शाहबाद जिला रामपुर लिखा था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा। परिजन पहुंचे तो उन्होंने मलखान की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है।
24 फरवरी को सैंजनी निवासी विजयपाल पुत्र किशन लाल, विद्याराम पुत्र भोजराज, किशन लाल व गेंदन लाल पुत्र कल्लू तथा पूर्व प्रधान सुधीर सक्सेना पुत्र आनंद स्वरूप सक्सेना ही मलखान को ये कहकर बुलाकर लाए थे कि दहेज हत्या के मुकदमे में समझौता करा देंगे। इसके बाद मलखान का शव सैंजनी गांव के निकट ही मझावली में मिला।
पोस्टमार्टम न करवाने की जिद पर अड़े ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी से छीन लिया और नोकझोंक करने लगे। सूचना पर स्थानीय और थाना बनियाठेर का पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। घटना गांव वहापुर-पट्टी स्थित चीरघर की है।
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र राजीव की तहरीर पर विजयपाल, विद्याराम, किशन लाल, गेंदन लाल, पूर्व प्रधान सुधीर सक्सेना के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।