{"_id":"1cc7967a1b149d92ae1f850ed655be54","slug":"murder-in-rampur-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर की गई थी युवती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घोंटकर की गई थी युवती की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास गंभीर हालत में बेहोश मिली युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटना बताया गया है। पोस्टमार्टम में युवती के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है, इसके लिए स्लाइड बनाई गई है। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंसूरपुर में रेलवे क्रासिंग के पास गुुरुवार देर रात लोगों ने युवती को गंभीर स्थिति में पड़े देखा था। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर की थी।
शनिवार सुबह को तीन डाक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला घोंटा जाना बताया गया है। युवती के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। इस लिए स्लाइड बनाई गई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मिली युवती को देखने वाले लोगों ने रेप की आशंका जताई थी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवती के कपड़े फटे हुए थे। उसको घसीटा भी गया था।