फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder and loot in swar

बहन को बुलाने जा रहे युवक की हत्या

Thu, 24 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार Updated Thu, 24 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
murder and loot in swar
बहन को बुलाने जा रहे युवक की बदमाशों ने बाइक लूटकर हत्या कर दी। शव को रस्सी के सहारे पेड़ में बांधकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पेड़ से बंधा शव देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। युवक को घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



किसी ने गुरुवार प्रात: पुलिस को सूचना दी कि स्वार-मुंशीगंज मार्ग स्थित पुलिया के पास युवक का शव पड़ा है। युवक की गर्दन मेें रस्सी का फंदा डालकर उसे पेड़ से बांधा गया था। पुलिस अभी शव की निरीक्षण कर रही थी कि मृतक की जेब में रखा मोबाइल बज उठा। पुलिस ने बात की।
विज्ञापन



दूसरी ओर से आवाज आई कि टांडा के गांव दढ़ियाल से रियासत बोल रहा हूं। पुलिस ने युवक की हत्या के बारे में बताया। युवक की शिनाख्त थाना अजीमनगर के गांव नगलिया आकिल निवासी अख्तर अली (25) पुत्र अमजद अली के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वो कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अख्तर गुरुवार प्रात: सात बजे बाइक से अपनी बहन कनीज फात्मा को बुलाने के लिए दढ़ियाल निवासी अपने चचेरे भाई रियासत अली के यहां जा रहा था। रियासत के अनुसार वो उसके घर नहीं पहुंचा। रास्ते में ही उसके साथ ये वारदात हो गई।


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतक के पिता अमजद अली की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक अख्तर अली अपने तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। तीनों भाइयों की शादी एक साथ ही गांव में हुई थी। तीनों को दहेज में मोटरसाइकिल मिली थी।


गुरुवार को अख्तर अली की हत्याकर बदमाश दहेज में मिली बाइक लूट कर ले गए। अख्तर की शादी एक वर्ष पहले गांव निवासी की बेटी से हुई थी। युवक घोड़ा तांगा चलाकर घर का पालन पोषण करता था। अख्तर की हत्या की खबर जैसे ही पत्नी मिली वो बेहोश हो गई। पूरे घर में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


ईद मिलादुन्नबी पर बहन को घर से बुलाने के लिए प्रात: ही अख्तर निकल पड़ा था। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जैकेट के अंदर अखबार भी लगा रखा था। जैसे ही भाई की हत्या की सूचना गांव दढ़ियाल निवासी कनीज फात्मा को लगी तो उसका रोते-रोते बुरा हाल हो गया।


गांव के लोग ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में मौजूद थे। जैसे ही मृतक युवक की खबर गांव पहुंची तो जुलूस शामिल लोगों में खलबली मच गई। ग्रामीण जुलूस को छोड़कर सीएचसी पहुंच गए। युवक के शव को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।



कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि युवक की हत्या संभवत: लूट के इरादे से की गई है। क्योंकि अख्तर की बाइक घटनास्थल पर नहीं मिली। जेब से पर्स भी गायब मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि हत्या किस तरह की गई है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed