{"_id":"576d85ba4f1c1bef58b49634","slug":"loot-with-two-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत दो महिलाओं से लाखों लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत दो महिलाओं से लाखों लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकत्री
शहर में चार घंटे के अंतराल में लूट की दो वारदात से लोग थर्रा उठे। पहली वारदात हाईवे बाईपास पर हुई, जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री से 1.30 लाख रुपये के जेवर लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री बाइक से गिरकर घायल हो गई। दूसरी घटना जिला अस्पताल के सामने हुई यहां पर स्टेट बैंक से 1.40 लाख रुपये निकालकर ला रही महिला से रुपये रखा बैग बदमाश लूटकर भाग गए।
लूट की पहली वारदात दोपहर करीब डेढ़ बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईवे बाईपास के गांव अलीनगर जनूबी से जुड़ी है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी निवासी विवेक की पत्नी गांव में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। शुक्रवार की दोपहर वह अपने पति के साथ बाइक से रामपुर आ रही थी। इसी बीच अली नगर जनूबी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले में पड़ा पर्स खींच लिया। पर्स खींचने के दौरान महिला चलती बाइक से गिर गई। काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। जबकि बदमाश मौका पाकर वहां से फरार हो गए।
बाद में आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पति विवेक का कहना है कि पति और पत्नी बाइक से रामपुर आ रहे थे। उनको मूढ़ापांडे के गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जानाप था। उसकी पत्नी के पर्स में करीब एक लाख तीस हजार रुपये के सोने के जेवर थे।
विज्ञापन
दूसरी वारदात करीब साढ़े चार बजे कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के सामने की है। गंज थाना क्षेत्र के घेर फारुख शाह निवासी लियाकत की पत्नी नाजमा अपने बेटे फैजान के साथ लोहिया आवास की किस्त निकलवाने के लिए स्टेट बैक आफ इंडिया गई थी। वहां से एक लाख चालीस हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने बेटे के साथ घर जा रही थी। जिला अस्पताल के गेट पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके बैग झपट्टा मारकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाशा। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।