{"_id":"265677822fdc17ffd760748426be564d","slug":"loot-in-tayar-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फैक्ट्री पर बदमाशों का धावा, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर फैक्ट्री पर बदमाशों का धावा, लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंज थाना क्षेत्र के सैंजनी नानकार में कार सवार बदमाशों ने टायर फैक्ट्री पर धावा बोल दिया। बदमाश यहां से 19 हजार रुपये लूट ले गए। इस बीच गार्ड ने बदमाशों को देखकर फायरिंग कर दी। बदमाश मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने कार को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।
लूटपाट की ये वारदात गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार गांव की है। बिलासपुर गेट स्थित मजार हाफिज साहब के पास रहने वाले समी खां की टायर फैक्ट्री है। बुधवार आधी रात के बाद पांच बदमाश कार में सवार होकर फैक्ट्री में जा पहुंचे। यहां रखे 19 हजार रुपये लूट लिए।
इस बीच यहां पर तैनात गार्ड आबिद खां ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गार्ड ने भी जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग होते देख बदमाश भाग खड़े हुए। बदमाश इस दौरान अपनी कार मौके पर ही छोड़ गए। बदमाशों के जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फैक्ट्री मालिक समी खां भी पहुंच गए।
विज्ञापन
गार्ड और ग्रामीणों ने बदमाशों की कार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। समी की ओर से मामले की तहरीर दी गई है। समी के मुताबिक बदमाश 19 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। फैक्ट्री पर बदमाशों की ओर से छोड़ी गई कार पर प्रेस लिखा हुआ है। पुलिस इस तरह के वाहनों पर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी वजह से ऐसे वाहनों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस इस कार के मालिक के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।