{"_id":"06aca065eb590d0c333f32fc8dd535ea","slug":"loot-in-tanda-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिजोरी तोड़कर सवा दो लाख की नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिजोरी तोड़कर सवा दो लाख की नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर रोड स्थित रसोई गैस एजेंसी के गोदाम पर बुधवार की रात सात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। साथ ही गनमैन और साथी को बंधक बनाकर तिजोरी का ताला तोड़कर सवा दो लाख की नगदी लूट ली। पुलिस ने गनमैन सहित दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गोदाम कीपर की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रामपुर रोड पर इंडेन रसोई गैस एजेंसी का गोदाम है। गोदाम पर गनमैन डालचंद निवासी सिकंदराबाद और जुलूसनगर निवासी संजीव रात नौ बजे गोदाम के गेट पर बने कमरे पर ड्यूटी दे रहे थे। पूछताछ में गनमैन ने बताया कि बुधवार की रात वह नौ बजे गोदाम परिसर में टहल रहा था।
इसी बीच वहां पहले से छिपे नकाबपोश सात सशस्त्र बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे लेकर कमरे पर सो रहे साथी के पास पहुंचे। वहां बदमाशों ने दोनों को बांध कर मोबाइल कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने कमरे के नीचे बने कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखी तिजोरी का ताला तोड़कर दो लाख बीस हजार लूट लिये।
विज्ञापन
देर रात दो बजे गनमैन ने किसी तरह रस्सी खोलने के बाद रामपुर में रह रहे स्वामी वीके जैन को सूचना दी। स्वामी ने गोदाम कीपर चंद्रपाल ढक्का नगलिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात गोदाम का निरीक्षण कर गनमैन और साथी को हिरासत में ले लिया है। गोदाम कीपर की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।