फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in shahbad

शाहबाद में बाइक सवारों को लूटा

Mon, 28 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद Updated Mon, 28 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
loot in shahbad
शाहबाद-ढकिया मार्ग पर रविवार रात दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने बाइक सवार तीन लोगों की पिटाई कर साढ़े पंद्रह हजार की नगदी और तीन मोबाइल लूट लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी गई है। ढकिया चैकी क्षेत्र के गांव ठिरिया जदीद निवासी जगत सिंह, प्रताप और संजीव रविवार रात शाहबाद से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन



शाहबाद-ढकिया मार्ग पर बंदार और मीरापुर गांव के बीच दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर उनकी बाइक रोक ली। बाइक रोकते ही बदमाशों ने तीनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचों की बटों से तीनों की पिटाई की।
विज्ञापन



जगत सिंह से नौ हजार की नगदी मोबाइल, प्रताप से छह हजार की नगदी मोबाइल और संजीव से पांच सौ रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश शोर मचाने पर जान सेे मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाइक के तार खींचकर उसे खराब कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में तीनों पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed