फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in saidnagar

तमंचे के बल पर बाइक सवारों से लूटपाट

Tue, 10 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
loot in saidnagar
गंज थाना क्षेत्र में काशीपुर से जौहर अस्पताल जाने वाली सड़क पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दो युवकों से पांच हजार रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है। मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रफीक और मो. अली बाइक से जौहर अस्पताल में मरीज को देखकर लौट रहे थे।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवर टेक किया और बाइक रोक ली। बदमाशों ने बाइक सवारों पर तमंचा तान लिया। बदमाशों ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये छीन लिए। लूटपाट को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकाते हुए फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन



सूचना के बाद गांव के लोग भी पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। वहीं, पुलिस ने इस तरह की घटना से इंकार किया है। उधर, खौद साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को सींगनखेड़ा के मजरा गांव निवासी रामचंद्र की जेब किसी ने काट ली। पर्स में तीन हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed