फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in rampur

चौकीदार को बंधक बनाकर 75 हजार की लूट

Tue, 15 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
loot in rampur
गंज थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने आरा मशीन पर धावा बोल दिया। आरा मशीन के चौकीदार को तमंचे के बाल पर हाथ-पैर बांधकर एक तरफ डाल दिया। तीन हजार रुपये समेत 75 हजार का माल लूट ले गए। मंगलवार सुबह आरा मशीन पहुंचे मालिक ने चौकीदार को खोला।
विज्ञापन



गंज थाना क्षेत्र के शुतरखाना निवासी हाजी अकबर अली की बिलासपुर गेट पर आरा मशीन है। वहां पर नानकार गांव का रहने वाला सद्दीक चौकीदार है। बताया जाता है कि सोमवार रात को तीन बदमाश पीछे से रास्ते से आरा मशीन के अंदर घुस गए। तमंचे के बल पर चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर एक तरफ डाल दिया।
विज्ञापन



बदमाशों ने आफिस के ताले तोड़कर तीन हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद वहां पर खड़े ट्रक की बैटरी और अन्य सामान समेत करीब 75 हजार का माल लूट लिया। मंगलवार सुबह जब हाजी अकबर अली आरा मशीन पहुंचे तो चौकीदार को बंधा देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। चौकीदार को खोलकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed