फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in day light

दिनदहाड़े घर में घुसकर नकाबपोश महिला ने की लूट

Sun, 02 Oct 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यरो/ रामपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
loot in day light
रामपुर में शनिवार को मुहल्ला पीला तालाब के पास घेर जांस खाँ में हुई लूटपाट के बाद पुलिस को जानकारी देती पीड़िता।

विज्ञापन

शहर में बढ़ती वारदातें लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। गंज क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब की घनी आबादी में पुलिस चौकी के पास एक घर में घुसी नकाबपोश महिला ने गृहस्वामिनी को नशा सुंघाकर नकाबपोश दस हजार की नगदी और सोने के जेवर लूटकर ले गई। इस घटना से मोहल्ले में दहशत है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
 
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब के घेर जान्स खान में पुलिस चौकी के पास इरफान का घर है। इरफान की पत्नी हिना दोपहर के समय घर में अकेली थीं। बच्चे  घर के बाहर  मोहल्ले में खेल रहे थे। मकान खुला होने के कारण दिन दहाड़े एक नकाब पहने महिला हिना के घर में घुस गई।
विज्ञापन


 नकाबपोश महिला ने हिना को नशीली चीज सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके हाथ पैर बांधकर डाल दिया। नकाबपोश लुटेरिन  महिला ने अलमारी में रखे दस हजार  रुपए नगद  और महिला के कानों के कुंडल और अन्य सोने के जेवर लेकर फरार हो गई।  कुछ समय के बाद जब महिला को होश आया, तो हाथ पैर बंधे  देकर महिला घबरा गई। किसी तरीके से वह खिसककर जीना तक पहुंची  गई।  उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले वालों ने महिला के हाथ पैर खोले, उसके बाद उसे अस्पताल  ले जाया गया। बाद में मामले की जानकारी  मिलने पर पुलिस वहां पर पहुंच गई। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि महिला को घर में घुस नशा सुंघाने की घटना की जांच हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed