फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lathicharge at agitators

जाम लगाने वालों को पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

Wed, 30 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 30 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर दो समुदायों के दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद एक पक्ष के लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वार रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठियां बरसा दीं, जिसके बाद भगदड़ भी मच गई। हालांकि इस दौरान जाम तो खुल गया, लेकिन लाठीचार्ज और भगदड़ में दो महिलाएं समेत दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भी भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन



 अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। इस दौरान मीट की खरीद फरोख्त को लेकर दुकानदार से एक युवक से विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकानदार को पीट दिया। इसी पर बात बढ़ी तो दुकानदार के समर्थन में कुछ और लोग आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान पथराव और मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के छह सात लोगों के घायल हो गए। घटना के बाद दुकानदार पक्ष के लोग  मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के लोगों ने घटना के विरोध में रामपुर  स्वार रोड पर जाम लगा दिया। गांव के सामने ही लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने मौके पर पहुंचे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। हंगामा होते देख साप्ताहिक बाजार भी बंद हो गई। इस बीच मामले की जानकारी पाकर स्वार पुलिस को भी बुला लिया गया।



पुलिस देरशाम तक पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में लगी हुई थी, लेकिन जब यह कोशिश कामयाब नहीं हुई तो पुलिस ने सड़क पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में लोग इधर उधर भागने लगे। इस दौरान दो महिलाएं समेत दस से ज्यादा घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एसपी साधना गोस्वामी का कहना है कि समझाने के बाद भी जब लोगों ने जाम नहीं खोला तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed